-
Advertisement
हिमाचल में यहां सगा भाई ही छोटी बहन से करता रहा गलत काम
ऊना। हरोली उपमंडल में रिश्ते को तार-तार करने देने वाला एक मामला सामने आया है। सगे भाई (Real Brother) ने अपनी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती कर दिया। पुलिस (Police) ने बहन की शिकायत पर सगे भाई के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरोली (Haroli) उपमंडल की आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसका 14 वर्षीय बड़ा भाई मई से जुलाई 2021 तक गलत काम करता रहा। बहन (Sister) के मना करने पर भाई मारपीट करता था। मामले का खुलासा छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर हुआ।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: भाई ने बहन से की अश्लील हरकतें, पंचायत सचिव पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप
छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर माता उसे डाक्टर (Doctor ) के पास ले गई, तो गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। डीएसपी (DSP) हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, छात्रा का मेडिकल भी करवाया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…



