-
Advertisement
महिला ने स्कूटी पर ट्राई किया खतरनाक स्टंट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी छाई हुई है। वीडियो में दो महिलाएं स्कूटी पर एक स्टंट करती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, एक महिला वो स्टंट करने में फेल हो जाती है और उसे चोट भी लग जाती है।
यह भी पढ़ें-मौत के चक्र को तोड़ फिर जिंदा होंगे इंसान, वैज्ञानिकों ने बनाई लैब
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो महिलाएं कैमरे के सामने स्टंट परफॉर्म करने के लिए अपनी-अपनी स्कूटी पर तैयार खड़ी होती हैं और जैसे ही कैमरामैन गो बोलता है दोनों अपनी स्कूटी उठाकर विल्ली स्टंट (Willy Stunt) मारने की कोशिश करती हैं, लेकिन तभी उनमें से एक महिला का बैलेंस बिगड़ता है और वह औंधे मुंह जमीन पर गिर जाती है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोग हैरान हैं, जबकि कुछ लोग मजाक बना रहे हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @bboyz.sbk नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 83,670 व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, बहुत से लोग वीडियो पर कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। कई लोगों ने इस तरह का खतरनाक स्टंट करने के लिए महिलाओं को कड़ी निंदा की है। जबकि, कुछ अन्य यूजर्स का कहना है कि ऐसा करके ये अपनी जिंदगी जोखिम में डाल रहे हैं।
