-
Advertisement
रोज सुबह जीरे का करें सेवन, बीमारियों से मिलेगी राहत, होंगे ये फायदे
Last Updated on January 21, 2022 by admin
जीरा एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल हर रोज खाना बनाने के लिए किया जाता है। जीरा खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ हमारे शरीर को भी कई सारे फायदे देता है। अंग्रेजी में जीरे को क्यूमिन (cumin) कहा जाता है। जीरा एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है। जीरा सभी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
यह भी पढ़ें: वेटलॉस के लिए क्या है बेस्ट- गेहूं या मल्टीग्रेन रोटी
सौंफ के आकार की तरह दिखाई देने वाला जीरा सेहत के लिए बहुत उपयोगी भी है। कई रोगों में दवा के रूप में भी जीरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। जीरे में आयरन, कॉपर, मैंगनीज, कैल्शियम, पोटेशियम और जिंक की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जीरा आंखों की दर्द के लिए भी लाभदायक होता है। जीरे और फिटकरी पोटली में बांधकर गुलाब जल में भिगोकर इसका रस आंखों में टपकाने से आंखों की दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा दही में भुने जीरे का चूर्ण मिलाकर खाने से डायरिया में आराम मिलता है। वहीं, जीरे को नींबू के रस में भिगोकर नमक मिलाकर खाने से जी मिचलाना बंद हो जाता है। एक चम्मच जीरा भूनकर रोजाना चबाने से याददाश्त अच्छी रहती है।
जीरे में सिरका डालकर खाने से हिचकी बंद हो जाती है। वहीं, जीरे को गुड़ में मिलाकर गोलियां बनाकर खाने से मलेरिया में फायदा होता है। इसके अलावा एक चुटकी कच्चा जीरा खाने से एसिडिटी में तुरंत राहत मिलती है। जीरा, अजवाइन और काला नमक का चूर्ण बनाकर रोजाना एक चम्मच खाने से भूख लगती है। पके हुए केले को मैश करके उसमें थोड़ा-सा जीरा मिलाकर रोजाना रात के खाने के बाद खाने से नींद की समस्या दूर होती है। जीरा वाले पानी से मुंह धोने से चेहरा साफ और चमकदार होता है।
खाली पेट जीरा खाने के फायदे
अगर कोई व्यक्ति अपने बढ़ते वजन से परेशान है तो उसे रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ जीरे का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में व्यक्ति का वजन कम नजर आने लगेगा। इसके अलावा जीरा एनीमिया से भी राहत दिलाता है। एनीमिया के होने का सबसे बड़ा कारण होता है शरीर में आयरन की कमी। गौरतलब है कि जीरे के अंदर भरपूर मात्रा में आयरन मौजूद होता है इसलिए जीरे का खाली पेट सेवन करने ने एनीमिया से ग्रस्त व्यक्ति इस बीमारी से राहत पा सकता है। वहीं, डायबिटीज (Diabetes) रोगी को भी अपने आहार में जीरे को जरूर शामिल करना चाहिए। जीरे के सेवन से ब्लड शुगर (Blood Sugar) लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ जीरे का सेवन डायबिटिक मरीज के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।
जीरा जोड़ों की दर्द से भी राहत दिलाने में मदद करता है। अगर किसी व्यक्ति को जोड़ों के दर्द की शिकायत रहती है तो उस व्यक्ति को सुबह खाली पेट जीरे का सेवन जरूर करना चाहिए। जीरा हड्डियों को मजबूत बनाने में कारगर साबित होता है। जीरे के अंदर भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो कि हड्डियों को मजबूत रखने के लिए बेहद जरूरी है।