-
Advertisement
ये है दुनिया का सबसे महंगा मसाला, कीमत सुन कर उड़ जाएंगे होश
Last Updated on December 17, 2021 by admin
खाने में मसाले ना हो तो कुछ अधूरा सा लगता है। हमारे देश में तो वैसे भी कई तरह के मसाले पाए जाते हैं और हर घर में अपने हिसाब व पसंद से भोजन में मसाले डाले जाते हैं। सभी मसालों की खासियत और कीमत अलग-अलग होती है। ये मसाले अपने लाजवाब स्वाद और अलग- अलग खासियत लिए होते हैं। खाना खाते हुए क्या आप ने सोचा है कि दुनिया में मिलने वाले मसालों में सबसे महंगा मसाला( Most Expensive Spice) कौन सा है। चलिए आज हम आप को बताते हैं कि दुनिया में मिलने वाले मसालों में सबसे अधिक कीमत रेड गोल्ड( Red Gold) के नाम से मशहूर मसाले की है।
यह भी पढ़ें: हेल्दी व फिट रहने के लिए अपने नाश्ते में शामिल करें ये सुपरफूड
दुनिया में सबसे महंगा बिकने वाले इस मसाले को लोग “रेड गोल्ड” भी कहते हैं। इस मसाले का नाम कुछ और नहीं बल्कि केसर ( saffron) है। वर्तमान समय में बाजार में केसर सबसे महंगा मसाला है। एक किलोग्राम केसर की कीमत ढाई लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक होती है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस मसाले में ऐसा क्या है जिसकी वजह से यह दुनिया का सबसे महंगा मसाला है :-
यह भी पढ़ें: मनोहर गोल्ड टी: एक लाख रुपए किलो बिकने वाली ये चाय क्यों है इतनी खास
केसर की कीमत हीरे की तरह होने की कई वजहें हैं। बताया जाता है कि इसके पौधों के डेढ़ लाख फूलों से सिर्फ एक किलो केसर निकलता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसके एक फूल से सिर्फ तीन केसर ही मिलते हैं। केसर के पौधे को दुनिया में सबसे महंगा पौधा कहा जाता है। जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में केसर की खेती की जाती है।ना सिर्फ केसर का फूल बल्कि इसका पौधा भी बहुत मंहगा बिकता है। केसर के पौधे को दुनिया में सबसे महंगा पौधा माना जाता है। बताया जाता है कि 2300 साल पहले यूनान में सिकंदर की सेना ने सबसे पहले केसर की खेती की थी. केसर को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। चेहरे पर लगाने वाली क्रीम में भी केसर डाला जाता है।