-
Advertisement
सीएम जयराम ने अचानक शिमला की बजाय ऊना की पकड़ी राह, जाने क्या हैं कारण
Last Updated on January 21, 2022 by admin
धर्मशाला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) के पंचकूला हरियाणा दौरे को लेकर कुछ बदलाव किया है। सीएम जयराम अब शिमला से नहीं बल्कि ऊना (Una) से कल पंचकूला के लिए निकलेंगे। गुरुवार को धर्मशाला से जयराम ठाकुर करीब 6 बजे के बाद सड़क मार्ग से ऊना के लिए रवाना हुए। उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस ऊना में होगा। कल वह पुलिस लाइन झलेड़ा से सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से ताउ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर 3 पंचकूला हरियाणा (Haryana) के लिए निकलेंगे। अगर मौसम खराब हुआ तो वह सड़क मार्ग से सुबह साढ़े 9 बजे ऊना से पंचकूला के लिए निकलेंगे।
यह भी पढ़ें: सीएम जयराम ठाकुर ने जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष संघ को दिया ये आश्वासन
मौसम खराब रहने की संभावना के चलते ही सीएम जयराम ठाकुर के टुअर प्रोग्राम में बदलाव किया गया है। बता दें कि स्टेडियम से सड़क मार्ग से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर एक पंचकूला हरियाणा ऑडिटोरियम जाएंगे। यहां पर वह करीब 11 बजकर 50 मिनट पर सरस्वती नदी के कायाकल्प के लिए जिला सिरमौर हिमाचल के क्षेत्र में सोम नदी पर आदि बद्री बांध के निर्माण के लिए हरियाणा और हिमाचल की सरकारों के बीच समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले आज सीएम जयराम ठाकुर ने धर्मशाला से अपना कांगड़ा ऐप और अपना कांगड़ा हैम्पर (स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पाद) का शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने धर्मशाला से ही कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के लुथान में राधाकृष्ण गौ अभ्यारण्य का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।
सीएम ने अपना कांगड़ा ऐप और अपना कांगड़ा हैम्पर का किया शुभारंभ
सीएम जयराम ठाकुर ने धर्मशाला से अपना कांगड़ा ऐप और अपना कांगड़ा हैम्पर (स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पाद) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांगड़ा हैम्पर (Apna Kangra Hamper) में कांगड़ा जिले के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का संग्रह होगाए जबकि अपना कांगड़ा ऐप (Apna Kangra app) के माध्यम से पर्यटकों को कांगड़ा जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों का पता लगाने में सहायता मिलेगी और उनके लिए यह एक अनूठा अनुभव होगा।
डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने दी कांगड़ा ऐप पर प्रस्तुति
डीसी कांगड़ा (DC Kangra) डॉ. निपुण जिंदल ने अपना कांगड़ा ऐप पर प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि जिले में तीन कांगड़ा हाट बन रहे हैं। अपना कांगड़ा का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना और पर्यटन क्षेत्र के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह ऐप होटल, होमस्टे, परिवहन, पेट्रोल पंप, आपातकालीन सेवाओं जैसी सेवाएं भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि अपना कांगड़ा ऐप जहां पर्यटकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगी, वहीं ग्रामीण आबादी को सशक्त भी बनाएगी। यह कांगड़ा जिले के स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बेचने के लिए ई.मार्केटिंग प्लेटफार्म प्रदान करेगी।
गौ सदनों को प्रति गाय 500 रुपये प्रति माह प्रदान करेगी सरकार
धर्मशाला के लोगों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार का पहला निर्णय 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन प्रदान करने पर लक्षित था, जबकि दूसरा निर्णय बेसहारा पशुओं के लिए राज्य में विभिन्न स्थानों पर गौ अभ्यारण्यों (Cow Sanctuary) और गौ सदनों के निर्माण का था। प्रदेश सरकार ने शराब की बोतल पर एक रुपये का उपकर लगाने का भी फैसला किया है और इस धनराशि का उपयोग गौ अभ्यारण्यों एवं गौ सदनों के प्रभावी प्रबंधन एवं संचालन पर किया जा रहा है। जय राम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने हाल ही में शिमला जिले के सुन्नी में 500 गायों को रखने की क्षमता वाला एक गौ अभ्यारण्य समर्पित किया। लुथान में गौ अभ्यारण्य में एक हजार गायों को रखने की क्षमता होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौ सदनों को प्रति गाय 500 रुपये प्रति माह प्रदान कर रही है ताकि उनके लिए चारे की उचित व्यवस्था की जा सके।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page