-
Advertisement
भारत के इन राज्यों को नजरअंदाज करते हैं पर्यटक, जानें क्या है कारण
Last Updated on January 28, 2022 by sintu kumar
दुनियाभर में भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता, प्राचीन इमारतों और आधुनिक वास्तुकला के लिया जाना जाता है। हमारे देश के हर राज्य की कुछ ना कुछ खासियत है। अक्सर कई सारे विदेशी पर्यटक भारत घूमने आते रहते हैं, लेकिन भारत की कुछ ऐसी जगह हैं, जहां लोग सबसे कम घूमना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें: इन देशों में बसने के लिए मिलती है मोटी रकम, आप भी जान लीजिए
देश के कुछ ऐसे राज्य हैं जो पर्यटन के मामले में आज भी पीछे हैं। आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां लोग सबसे कम घूमने के लिए जाते हैं, जिनमें हरियाणा (Haryana), अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh), झारखंड (Jharkhand), मणिपुर (Manipur), नागालैंड (Nagaland) और ओडिशा (Odisha) जैसे नाम शामिल हैं।
हरियाणा
देश का अतीत की चीजों से घिरा हुआ राज्य हरियाणा पर्यटकों के बीच कम लोकप्रिय है। पड़ोसी क्षेत्रों पंजाब और दिल्ली के बीच स्थित हरियाणा कुरुक्षेत्र और पानीपत (Panipat) जैसे स्थानों के रूप में अत्यधिक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व से घिरा हुआ है। फरीदाबाद, अंबाला और पिंजौर जैसे शहरों में आनंद और उत्सव का भरपूर मजा ले सकते हैं।
अरुणाचल प्रदेश
हमारे देश के सात पूर्वोत्तर राज्यों में से एक, अरुणाचल प्रदेश शायद सबसे रहस्यमय जगहों में आता है, लेकिन यहां का रहस्य इन लोगों को बेहद आकर्षित करता है। यहां का बॉर्डर चीन की कई सुरक्षित सीमाओं के साथ लगता है और इनर लाइन परमिट की वजह से पर्यटक यहां आने से कतराते हैं। बता दें कि यहां की प्राकृतिक और सांस्कृतिक चीजें निश्चित रूप से देखने लायक हैं। यहां तवांग में 400 साल पुराने मठ और संपन्न तिब्बती बौद्ध संस्कृति से लेकर बोमडिला और जीरो घाटी के मनमोहक दृश्य मौजूद हैं।
झारखंड
झारखंड अपनी देहाती चीजों से घिरा हुआ है। झारखंड के घने जंगल, संथाल, मुंडा, गोंड आदि के सदियों पुराने आदिवासी समुदाय पारंपरिक जीवन शैली, रीति-रिवाज और लोक कलाओं से जुड़े हुए हैं। आदिवासियों को आश्रय देने के अलावा झारखंड के जंगल विदेशी वन्यजीवों और जोना और हुंडरू जैसे शानदार झरनों का भी घर हैं। इनके अलावा झारखंड कई एडवेंचर और वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है।
मणिपुर
मणिपुर पहुंचने के साथ ही सैलानियों को देखने के लिए बहुत खूबसूरत नजारे मिलते हैं। गैर देसी पर्यटकों के लिए सुरक्षित एरिया परमिट या इनर लाइन परमिट के कारण भी सैलानियों का यहां आना कम रहता है, लेकिन अगर गहरी घाटियों और ऊंचे पहाड़ों, हरियाली से आच्छादित जगह देखनी है तो आप मणिपुर आ सकते हैं। तामेंगलोंग, उखरूल और नोबेल का खूबसूरत नजारा आपके मन को बहुत शांति देगा।
ओडिशा
ओडिशा में आपको प्राकृतिक नजारों के अलावा घने जंगलों से घिरा वन्य जीवन, ऐतिहासिक सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत देखने को मिलेगा। अद्भुत चीजों के बावजूद पर्यटकों द्वारा इस राज्य को अनदेखा किया जा रहा है। यहां आर्य पल्ली और पुरी जैसे शांत समुद्र तट, प्राचीन कोणार्क सूर्य मंदिर और भितरकनिका वन्यजीव अभयारण्य ओडिशा के कई अलग-अलग आकर्षण मौजूद हैं।
नागालैंड
नागालैंड पूर्वोत्तर राज्यों में से एक है। यह राज्य ना केवल प्राकृतिक चीजों से घिरा हुआ है बल्कि सांस्कृतिक चीजों से भी घिरा हुआ एक खूबसूरत राज्य है। नागा योद्धाओं की 16 स्वदेशी जनजातियां सदियों पुरानी परंपरा और लोक कला नृत्य रूप और संगीत की रंगीन दुनिया बनाती हैं।