-
Advertisement
कुछ इस तरह सीढ़ियों से पल भर में उतर गया ये बच्चा, देखें वीडियो
बच्चों की हरकतें सभी को अच्छी लगती है। आप ने सोशल मीडिया पर बच्चों से जुड़े ऐसे कई वीडियोज देखे होंगे, जिसमें वे कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं, जिससे आप के चेहरे पर मुकान आई हो। बच्चे मासूमियत में जो भी करते हैं वह सभी के मन को भा जाता है। एक बच्चे का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर इतने छोटे बच्चे ने क्या कमाल कर दिया, जो बड़े करने के लिए दस बार सोचते हैं। इस वीडियो में एक बच्चा सीढ़ियों से फिसलता दिखाई दे रहा है, ऊंचाई से वह बिना डरे जुगत लड़ाता है और फिसलता हुआ पल भर में नीचे आ जाता है।
यह भी पढ़ें-बिजनेस में मनचाही तरक्की पाने के आसान टिप्स, ऑफिस में रखें ये चीजें
छोटे से बच्चे का ये कारनामा देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। लोग वीडियो को देखकर तरह- तरह के कमेंट कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि उसकी मां भी वहीं खड़ी है। देखने में किसी को भले ही मजेदार लगे, लेकिन बच्चों को लेकर इस तरह से लापरवाह होना सही नहीं है। अपने बच्चों की सुरक्षा का हर माता- पिता को ध्यान रखना चाहिए। एक यूजर ने सलाह देते हुए लिखा है, ‘ये देखने में तो फनी लगा, लेकिन अगर बच्चा गिर जाए तो क्या…सोशल मीडिया पर वायरल कैसे हो, इस पर ध्यान देने के बजाय माता-पिता को अधिक जिम्मेदार होना चाहिए।

