-
Advertisement
हिमाचल: बर्फ पर स्किड होकर खाई में लुढ़कने से बची निजी बस
शिमला। हिमाचल में बर्फबारी (Snowfall) ने जहां लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं सड़कों पर वाहन बर्फ (Snow) पर स्किड होकर दुर्घटनाग्रस्त होने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार दोपहर मंडी एनएच पर उपनगर टूटू से सटे ढांडा कस्बे में पेश आया। यहां एक निजी बस बर्फ में फिसल कर खाई में गिरने से बाल.बाल बच गई। बस में हालांकि चालक व परिचालक ही मौजूद थे। यह निजी बस (Private Bus) शिमला की आ रही थी। ढांडा के पास अचानक सड़क में पड़ी बर्फ के कारण स्किड होकर बस खाईं में लुढ़कने से बाल.बाल बची। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरीए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः नेरवा के लिए निकला था युवक, घर से कुछ दूरी पर खाई में गिरी कार
बता दें कि इस हाइवे पर बर्फ़बारी में कई बसें फंसी हुई हैं, जिनमे एचआरटीसी की बसें भी शामिल हैं। बता दें कि प्रदेश में हो रही भारी बर्फबारी के चलते 677 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधिक हुई है। कई क्षेत्रों का संपर्क देश दुनिया से कट गया है। भारी बर्फबारी से शिमला-चंडीगढ़ और शिमला.मंडी नेशनल हाइवे भी बाधित हैं। पूरा शहर बर्फ से जाम है। शहर में एक फीट से अधिक बर्फ गिर चुकी हैए बर्फ़बारी का दौर अभी भी चल रहा है। पुलिस ने सुबह ही सड़कों के फिसलन भरी होने को लेकर एडवाइजरी जारी की थी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…




