-
Advertisement
हिमाचलः मनाली के वशिष्ठ में आठ कमरों का मकान जलकर हुआ राख
कुल्लू। हिमाचल में सर्दियों के मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिला कुल्लू में आग लगने के अकसर मामले सामने आते रहे हैं। आज कुल्लू के मनाली में एक मकान में आग लग गई। आग लगने से
8 कमरों का दो मंजिला मकान जल कर राख हो गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः सुंदरनगर में आग से झुलसी महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार मनाली के वशिष्ठ में गुरुवार को एक मकान में आग लग गई।आगजनी की घटना में प्रीतम चंद पुत्र रूप दास निवासी वशिष्ट का पूरा मकान जलकर राख हो गया। यह मकान काष्ठकुणी शैली का बना हुआ था। अभी तक
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लोगों ने जब मकान में आग लगी देखी तो अग्निशमन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंच कर अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


