-
Advertisement
HPBOSE ने बढ़ाई SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथि, जाने नई डेट
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (Himachal Pradesh Board of School Education) ने मार्च 2022 में आयोजित होने वाली राज्य मुक्त विद्यालय की 8वींए 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं (Annual Exam) के पंजीकरण (Registration) (प्रवेश) की तिथि को बढ़ाने का फैसला लिया है। हालांकि इसके लिए छात्रों को 3000 रुपए विलंब शुल्क चुकाना होगा। यह जानकारी शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी ने दी है। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने 3000 रुपए विलम्ब शुल्क सहित पंजीकरण की तिथि को 24 फरवरी तक बढ़ाया है। सभी प्रकार के आवेदन पत्र केवल ऑफलाइन ही बोर्ड के कार्यालय में स्वीकृत किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:HPBOSE : 10वीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षा का परिणाम घोषित, एक क्लिक पर जाने
इच्छुक परीक्षार्थी को अपना ऑफलाइन आवेदन (Offline Application) पत्र केवल संबंधित अध्ययन केंद्र के माध्यम से ही निर्धारित शुल्क और आवश्यक दस्तावेजों सहित बोर्ड कार्यालय में दस्ती तौर पर जमा करवाने होंगे। बोर्ड कार्यालय में प्राप्त ऑफलाइन आवेदन पत्रों की जांच करने के बाद ही संबंधित परीक्षा शाखाओं द्वारा सिस्टम में फीड किए जाएंगे। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: HPBOSE की 12वीं कक्षा का टर्म-1 का रिजल्ट आउट, इन चार स्टेप्स से करें चेक
वहीं, एसओएस 8वीं, 10वीं और 12वीं के कुछ परीक्षार्थियों के ऑनलाइन पत्र बिना शुल्क के बोर्ड कार्यालय में प्राप्त हुए हैं। सभी अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों को सूचित किया गया है कि ऐसे परीक्षार्थी जिनका पंजीकरण आपने अपने अध्ययन केंद्र से किया है और परीक्षा शुल्क जमा नहीं करवाया है का परीक्षा शुल्क 28 फरवरी तक बैंक डॉफ्ट या दस्ती तौर पर बोर्ड कार्यालय में कैश काउंटर में जमा करवाएं तथा परीक्षा शुल्क रसीद संबंधित परीक्षा शाखा में अवश्य जमा करवाएं। परीक्षा शुल्क बोर्ड कार्यालय में जमा नहीं करवाए जाने की स्थिति में परीक्षार्थियों को रोल नंबर जारी नहीं किए जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

