-
Advertisement
SBI खाताधारक भूलकर भी ना करें ऐसी गलती, हो सकते हैं कंगाल
देश में आजकल हर कोई डिजिटल पेमेंट करना ज्यादा सही समझता है, लेकिन तेजी से हो रहे इस डिजिटलाइजेशन के कारण ऑनलाइन और साइबर फ्रॉड के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, कुछ समय से मोबाइल के क्यूआर कोड (QR Code) से भी फ्रॉड के मामले सामने आए हैं। इसी के चलते अब देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एसबीआई (SBI) ने अपने 44 करोड़ ग्राहकों को अलर्ट किया है।
यह भी पढ़ें- ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर कर लें यह अहम काम, वरना हो जाएगा नुकसान
भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने एक ट्वीट के जरिए अपने करोड़ों ग्राहकों को अलर्ट किया है। बैंक ने अपने ऑफिशियल अकाउंट @TheOfficialSBI पर ट्वीट में लिखा, पैसे प्राप्त करने के लिए आपको क्यूआर कोड स्कैन करने की आवश्यकता नहीं है। हर बार UPI पेमेंट करते समय सेफ्टी टिप्स को याद रखें।
You don’t have to scan QR code for receiving money.
Remember the safety tips every time you make UPI payments.#UPITips #BHIMSBIPay #Safety #CyberSafety #AmritMahotsav #AzadiKaAmritMahotsavWithSBI pic.twitter.com/fnHEUm18B8— State Bank of India (@TheOfficialSBI) February 20, 2022
ऐसे होता है फ्रॉड
भारतीय स्टेट बैंक ने बताया कि क्यूआर कोड का इस्तेमाल हमेशा पेमेंट करने के लिए होता है ना की पेमेंट लेने के लिए। ऐसे में अगर कभी आपको पेमेंट लेने के नाम पर क्यूआर कोड स्कैन करने का मैसेज या मेल आए तो भूल कर भी स्कैन ना करें। ऐसा करने से आपका अकाउंट खाली हो सकता है।
फॉलो करें ये टिप्स
बैंक द्वारा दिए गए कुछ टिप्स को फॉलो करने पर आप कंगाल होने से बच सकते हैं। सबसे पहले ध्यान रहे कि कोई भी भुगतान करने से पहले यूपीआई आईडी वेरीफाई करें। यूपीआई पेमेंट्स करते समय कुछ सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें। वहीं, पैसा भेजने से पहले हमेशा मोबाइल नंबर, नाम और यूपीआई आईडी जरूर वेरीफाई करें और यूपीआई पिन को कभी भी किसी के साथ शेयर ना करें। इसके अलावा फंड ट्रांसफर के लिए स्कैनर का इस्तेमाल सही तरीके से करें और किसी भी परिस्थिति में आधिकारिक स्रोतों के अलावा अन्य किसी व्यक्ति से समाधान ना मांगें। ध्यान रहे किसी भी भुगतान या तकनीकी मुद्दों के लिए ऐप के हेल्प सेक्शन का इस्तेमाल करें और कोई भी शिकायत दर्ज करवाने के लिए बैंक के शिकायत समाधान पोर्टल https://crcf.sbi.co.in/ccf/ के माध्यम से समाधान हासिल करें।

