-
Advertisement

हिमाचल: महिला कांग्रेस का ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा, महिलाओं के समर्थन में निकाली रैली
शिमला। यूपी में कांग्रेस (Congress) का “लड़की हूं लड़ सकती हूं” (ladake hoon lad sakate hoon) का नारा हिमाचल में भी पहुंच गया है। सोमवार को राजधानी शिमला (Shimla) में हिमाचल महिला कांग्रेस ने “लड़की हूं लड़ सकती हूं” अभियान के तहत रैली निकाली। यह रैली चौड़ा मैदान से कांग्रेस कार्यालय तक निकाली और महिलाओं के समर्थन में नारेबाज़ी की। इस मौके पर हिमाचल महिला कांग्रेस (Himachal Mahila Congress) अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा की कांग्रेस कार्यकाल के दौरान देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यसभा अध्यक्ष से लेकर राज्यपाल तक महिलाएं रही है। जिससे साफ़ है कि कांग्रेस पार्टी (Congress Party) हमेशा से ही महिला हितैषी रही है। यूपी में भी प्रियंका गांधी ने “लड़की हूं लड़ सकती हूं” अभियान के साथ चुनावों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें:नीरज भारती के समर्थन में उतरे कांग्रेसी, बोले; सुधीर शर्मा को निष्कासित करो
जैनब चंदेल ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के आरक्षण बिल को राज्यसभा से पास करवा दिया था, लेकिन लोकसभा में अन्य दलों की सहमति ना बन पाने से बिल लटक गया। केंद्र में मोदी सरकार फुल बहुमत में है, बाबजूद इसके बीजेपी (BJP) महिला आरक्षण को पास नही करवा पा रही है। जिससे पता चलता है कि बीजेपी महिला विरोधी है। बीजेपी शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार भी बढ़े हैं। बता दें कि कांग्रेस की नैया इस बार प्रियंका गांधी के हाथ में है। उतर प्रदेश (UP) से प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) इसे लेकर कई नए प्रयोग कर रही है, जिनमें ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान भी एक है। जिसकों कांग्रेस पार्टी ने शुरू किया है। इसके जरिए कांग्रेस पार्टी महिला वोटर्स को साधने की कोशिश कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page