-
Advertisement
हिमाचल: कुत्ते के मुंह में मिला हाथ महिला का नहीं पुरुष का था, पत्नी ने की शिनाख्त
सोलन। हिमाचल के सोलन (Solan) जिला में कुत्ते के मुंह में मिला इंसानी हाथ (Human Hand) महिला का नहीं बल्कि एक पुरुष का था। सोमवार शाम साइंटिस्ट कॉलोनी के नजदीक से वो लाश भी बरामद कर ली गई, जिसके हाथ को लेकर कुत्ता रिहायशी इलाके में पहुंच गया था। इसी दौरान जैसे जैसे जांच आगे बढ़ी तब एक बड़ा खुलासा हुआ। खुलासे में जो पहले कुत्ते (Dog) के मुंह में मिला हाथ महिला का बताया जा रहा था वह पुरुष का निकला है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में यहां महिला की कटी बाजू लेकर घूम रहा था कुत्ता, लोगों में फैली दहशत
साइंटिस्ट कॉलोनी के पास मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक बुधराम उरवा (43) झारखंड का रहने वाला हैं जो यहां पर मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों को जब मौके पर बुलाया गया, तो मृतक की पत्नी द्वारा ही पति के शव की शिनाख्त की गई। बताया जा रहा है कि मृतक खूंडीधार के साइंटिस्ट कॉलोनी (Scientist Colony) में ही रहता था।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: सोलन में कटा हाथ मिलने के बाद अब जंगल में मिली महिला की लाश
शुरूआती चरण में पुलिस को भी ये हाथ महिला का प्रतीत हुआ था। अब चूंकि शव की शिनाख्त हो गई है, लिहाजा स्थिति साफ हो गई है। मृतक की पत्नी ने पति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक झारखंड का रहने वाला है जो कि यहां पर मजदूरी का काम करता था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जाता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

