-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में 525 रह गए एक्टिव केस, आज 59 लोग पॉजिटिव
शिमला। हिमाचल में कोरोना मामलों में कमी आने लगी है। मौजूदा समय में प्रदेश में 525 लोग कोरोना संक्रमित रह गए हैं। वहीं मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 59 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। वहीं आज 32 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक प्रदेश में दो लाख 83 हजार 836 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें से दो लाख 79 हजार 187 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब तक 4105 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। हिमाचल में आज स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने 4085 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए थे।
यह भी पढ़ें:Corona Update: आज 83 लोग कोरोना संक्रमित, एक की गई जान

आज किस जिला में कितने मामले
हिमाचल में आज सबसे अधिक कांगड़ा में 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा मंडी में 13, चंबा में 11, हमीरपुर में 7, बिलासपुर में 3, ऊना में 2, शिमला में 2, सिरमौर में एक और कुल्लू में भी एक कोरोना संक्रमण (Corona Infection) का मामला सामने आया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

