-
Advertisement
गलती से भी घर पर ना रखें ये पौधे, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Last Updated on March 16, 2022 by sintu kumar
हर कोई अपने घर के वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए कई तरह के पौधे लगा सकता है। घर पर पौधे लगाने के कई फायदे हैं, लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी हैं जिनको घर पर लगाना अनलकी (Unlucky) हो सकता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधे हैं, जो दुर्भाग्य लाते हैं और इनको घर में लगाना अशुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र : घर पर भूलकर भी ना रखें ये चीजें वरना होगा नुकसान
वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी, कमल जैसे पौधे लगाने से घर में हवा की गुणवत्ता अच्छी होती है और घर पर वास्तु दोष भी नहीं रहता है। वास्तु के अनुसार, घर में इमली का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इमली के पौधे में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके अलावा घर में कभी भी सूखे हुए पौधों को नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसे पौधे नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, जिससे जीवन में दुख और परेशानियां बनी रहती हैं।
वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या घर के आसपास बबूल का पौधा नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के दृष्टिकोण से इस अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में ये पौधा लगा होता है, उस घर के सदस्यों की आपस में नहीं बनती है और घर के सदस्यों में आपस में वाद-विवाद होता रहता है। इसके अलावा घर में भूलकर भी कपास या रेशमी कपास का पौधा नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि ये पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और जीवन में दुर्भाग्य और गरीबी लाता है।
इसके अलावा मेहंदी के पौधे को भी घर पर लगाना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस पौधे में बुरी आत्माओं का वास होता है और ये पौधा नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इसलिए इस पौधे को कभी भी घर के आसपास नहीं लगाना चाहिए।