-
Advertisement
हिमाचल में मंत्री के आदेशों की कोई वैल्यू नहीं, एक साल से विभाग नहीं मान रहा ऑर्डर
घुमारवीं। प्रदेश में गर्मियों (summer)ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां घरों के अंदर पानी रिसने की खबर फैला रही है, तो दूसरी तरह मंत्री के आदेश के बावजूद जलशक्ति विभाग (Jal Shakti Department) एक साल से पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे लोगों के लिए एक हैंडपंप (Hand Pump) का इंतजाम नहीं कर पाया है। यही कारण है कि गांव के लोग पेयजल समस्या को देखते हुए विभाग के खिलाफ लामबंद होना शुरू हो गए हैं। घुमारवीं (Ghumarwin) विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत लंझता के लोग एक साल से पानी के लिए तरस रहे है, लेकिन समस्या का समाधान करने के लिए विभाग के अधिकारी हाथ पैर हिलाने के लिए तैयार नहीं हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले साल पहले उन्होंने खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग (Food Supplies Minister RajinderGarg) को एक पत्र के माध्यम से गांव में बढ़ती पेयजल समस्या से अवगत करवाया था। इसके बाद मंत्री ने उनका पत्र जलशक्ति विभाग उपमंडल भराड़ी को मार्क किया था, लेकिन पूरा एक साल बीताने के बाद भी विभाग लोगों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हुआ। हैरानी है कि मंत्री के आदेश के बाद भी आज तक हैंडपंप नहीं लग पाया है।
यह भी पढ़ें:विधानसभा में बोले सीएम, सड़कों का पैसा होगा रिस्टोर, सूखाग्रस्त क्षेत्रों में लगेंगे हैंडपंप
नल लगवाने के लिए दो साल पहले दी थीं अर्जियां
स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि दो साल पहले उन्होंने विभाग (Department) के पास नल लगवाने की अर्जी दी थी, जिसके बाद विभाग ने बाकायदा लोगों की पर्चियां भी काटी थी, जिनकी रसीदें उनके पास हैं, लेकिन आज तक लोगों को नल नहीं लग सके। स्थानीय लोगों संजू कुमार, शेर सिंह, नवीन कुमार, शशि पाल, राजू देवी, विनोद कुमार, सुनील कुमार व बलबीर सिंह का कहना है कि वह सभी लोग कई वर्षो से पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। पशुओं के पानी के लिए भी लोगों को भारी मुसीबत उठानी पड़ रही है। विभाग लोगों की दूर की बात है मंत्री के आदेशों को भी नहीं मान रहा है। जल शक्ति विभाग भराड़ी के सहायक अभियंता रविद्र रणौत ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार नए हैंडपंप लगाने पर रोक लगी हुई हैए जैसे ही यह रोक हटेगी हैंडपंप लगा दिया जाएगा। यहां नल एडीबी स्कीम के अंतर्गत लगाए जाने थे इसका टेंडर करवाया जा रहा है तथा जल्द ही लोगों के घरों में नल लगा दिए जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

