-
Advertisement
ट्रेन से दिल्ली रवाना हुए अनुरागः कहा- जल्द पूरा होगा तलवाड़ा-दौलतपुर चौक रेल लाइन का काम
ऊना।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने हिमाचल प्रदेश के दौरे के बाद दिल्ली के लिए ट्रेन से रवाना हुए। रविवार रात अनुराग ठाकुर ने ऊना रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए ट्रेन ली। इस दौरान अनुराग ने हिमाचल प्रदेश से गुजरात तक दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस गाड़ी शुरू करने के लिए रेलवे का आभार जताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही हिमाचल और पंजाब का रेल नेटवर्क भी और मजबूत होगा, जिसके तहत दौलतपुर चौक से तलवाड़ा तक रेलवे लाइन का काम जल्द मुकम्मल होगा। उन्होंने इस काम के इतने साल तक लटके रहने के लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। अनुराग ने कहा कि दौलतपुर चौक तलवाड़ा रेल लाइन को पूरा करने के लिए रेलवे के साथ पंजाब सरकार की कई बैठकें भी आयोजित करवाई गई। लेकिन इसके बावजूद पंजाब सरकार के उदासीन रवैया के चलते यह काम लटकता चला गया।
यह भी पढ़ें- श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा ने किया बाबा धूड़ू छिंज मेले का आगाज
अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनने के बाद हिमाचल प्रदेश में रेलवे नेटवर्क को और मजबूत किया गया है। जिसके तहत दौलतपुर चौक तक ट्रेन पहुंचाई गई और विद्युतीकरण भी किया गया। इतना ही नहीं हिमाचल को कई नई रेलगाड़ियां भी मिली है। अनुराग ठाकुर ने हाल ही में दौलतपुर चौक से जयपुर तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को स्तरोन्नत करते हुए दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस के रूप में गुजरात तक चलाने के लिए केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


