-
Advertisement
विक्रमादित्य का तंज, जितनी चाबी नागपुर से भरी जाती है उतनी ही जयराम सरकार चलती है
शिमला। हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) चाबी से चलने वाली गुड़िया के समान हैं। जितनी चाबी नागपुर से लगाई जाती है उतनी ही सरकार चलती है। यह बात सोमवार को शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह (MLA Vikramaditya Singh) ने जयराम सरकार पर तंज कसते हुए कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी कांग्रेस नेताओं पर झूठे मामले बना रही है और राहुल गांधी को घेरने का असफल प्रयास कर रहे हैं। जिसका आज पूरे देश सहित प्रदेश में विरोध जताया जा रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बीजेपी (BJP) के इन झुठे मामलों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि आज सीबीआई, ईडी केंद्र सरकार के हाथों की कठपुतली बन कर रह गई है।
यह भी पढ़ें-हिमाचल: ED पर भड़की कांग्रेस, सरकार पर लगाया जांच एजेंसियों के दुरुपयोग करने का आरोप
वहीं शिमला शहर में पानी की समस्या पर विक्रमादित्य ने कहा कि पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। राज्य सरकार दावा करती है, लेकिन हकीकत में कुछ नहीं कर पा रही है। लोगों के घरों में नल तो लगा रही है, लेकिन उनमें पानी की एक बूंद तक नहीं टपक रही। वहीं सीएम जयराम ठाकुर द्वारा मां बेटे द्वारा पार्टी चलाने पर उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर का इशारा हमीरपुर (Hamirpur) की तरफ था। सीएम जयराम ठाकुर की निगाहें कहीं पर और निशाना कहीं और लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह कह उन्हें रहे हैं, लेकिन उनका इशारा हमीरपुर की तरफ है।
जयराम का मां-बेटे की बात का इशारा हमीरपुर
विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के हिमाचल दौरे पर कहा कि दिल्ली के सीएम प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। हिमाचल की शिक्षा कैसी है इसका सर्टिफिकेट केजरीवाल से लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान का वह आदर करते हैं, लेकिन वह जो बातें कर रहे हैं उन बातों का वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


