-
Advertisement
हिमाचल में हादसाः सिरमौर में कार खाई में गिरी, लड़की की गई जान
शिलाई। जिला सिरमौर में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में एक लड़की की जान चली गई। मंगलवार को पावंटा-शिलाई एनएच 707 पर टिंबी-गंगटोली के बीच एक स्विफ्ट कार एचपी-85-9010 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक 16 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए पावंटा साहिब अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार आज बाद दोपहर टिंबी से एक स्विफ्ट कार में सवार होकर 5 लोग शिलाई की तरफ जा रहे थे। इसी बीच टिंबी से मात्र 2 किलोमीटर आगे जाकर अश्याडी के निकट कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को खड्ड से निकाला और उपचार के लिए पांवटा साहिब सिविल अस्पताल ले जाया गया। कार में सवार चार लोग गांव गंगटोली पाबमानल पंचायत के रहने वाले है। जबकि चालक कमलेश पोका सतोन निवासी है। घायलों को पांवटा अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सको ने एक 16 वर्षीय अंशिका पुत्री जगपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों में 16 वर्षीय सचिन पुत्र प्रदीप, 22 वर्षीय मंजू पुत्री कुंदन सिंह, यशपाल पुत्र चमेल सिंह व 38 वर्षीय चालक कमलेश शामिल है, जिनका उपचार चल रहा है। वहीं पावंटा अस्पताल के चिकित्सक डॉ स्पर्श सैनी ने बताया कि पुलिस को सूचित कर दिया गया है। घायलों में से एक लड़की की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। जबकि घायलों का उपचार किया रहा है।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः सड़क से अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी कार, एक की गई जान
सिरमौर में सर्पदंश से 5 वर्षीय बच्ची की मौत
सिरमौर जिला के उपमंडल राजगढ़ में सर्पदंश से एक 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना राजगढ़ तहसील के धरोटी गांव की है। 5 वर्षीय सोनम पुत्री कुलदीप निवासी गहनोग डाकघर भुज्जल तहसील राजगढ़ अपने मामा ओमप्रकाश के घर धरोटी आई हुई थी। बच्ची अपनी माता के साथ कमरे में वह सोई हुई थी। देर रात करीब डेढ़ बजे बच्ची को अंधेरे में सांप ने काट लिया। इस पर वह जोर से चिल्लाई, तो उसकी माता की आंख खुल गई। उसने जब लाईट जलाई, तो कमरे में सांप दिखाई दिया। यह बात बच्ची के मामा को बताई, तो उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की पुष्टि राजगढ़ के डीएसपी भीष्म ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


