-
Advertisement
हिमाचलः कोटखाई में खाई में गिरी गाड़ी, मां की मौत बेटा घायल
हिमाचल में सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं। शिमला जिला के कोटखाई में एक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल बताया जा रहा है। घायल को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: जंगल की आग में महिला जिंदा जली, ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार कोटखाई दरकोटी में वाहन ( HP-09A-2088) हादसे का शिकार हो गया। हनफ बेगम पत्नी सादिक मोहम्मद निवासा दरकोटी कोटखाई बेटे फैज मुहम्मद के साथ वाहन में सवार हो कर जा रही थी। इसी बीच गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में मां की मौत हो गई जबकि बेटा घायल है। बेटे फैज मुहम्मद को पहले कोटखाई अस्पताल लाया गया, जहां से उसे आईजीएमसी रेफर किया गाया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कोटखाई पुलिस के अनुसार हादसे में मां की मौत हुई है जबकि बेटा घायल है , घायल का इलाज आईजीएमसी में चल रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


