-
Advertisement
इस गांव में उल्टी दिशा में चलती है घड़ी की सुई, 12 बजे के बाद बजते हैं 11
दुनियाभर में बहुत सारी अनोखी जगह और चीजें है। आपने कई सारी घड़ियों तो देखी होगी, लेकिन हमारे देश के छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के एक गांव की घड़ियां आपको कंफ्यूज कर देंगी। दरअसल, इस गांव में घड़ी के कांटे उलटी दिशा में चलते हैं। यहां रात को 12 बजे के बाद एक नहीं बल्कि 11 बजते हैं।
ये भी पढ़ें- इस गांव के युवाओं ने नहीं देखे पुलिसवाले, यहां 39 साल से नहीं हुई कोई FIR दर्ज
गांव की प्रथाओं के अनुसार, इस गांव की घड़ियां दाएं से बाएं की तरफ चलती हैं यानी यहां की घड़ियां एंटी क्लॉक वाइज (Anti-Clockwise) चलती हैं। इस प्रथा का पालन करने वाले गोंड आदिवासी समुदाय के लोगों को कहना है कि उनकी घड़ियां सही चलती हैं। इस गांव में करीब 10 हजार परिवार रहते हैं। इन लोगों ने अपनी घड़ी का नाम भी रखा हुआ है। इस समुदाय की घड़ी गोंडवाना टाइम (Gondwana Time) कहलाती हैं।
इसके अलावा इस गांव में शादी को लेकर भी एक अनोखी परंपरा है। इस समुदाय के लोगों का शादी करने का तरीका कुछ अलग है। इस समुदाय में दूल्हा-दुल्हन के फेरे उल्टी दिशा में लिए जाते हैं। इस समुदाय के लोग महुआ और परसा जैसे पेड़ों की पूजा करते हैं। इस समुदाय के लोगों का मानना है कि धरती दाईं से बाईं दिशा में घूमती है। इतना ही नहीं इनका कहना है कि चांद, सूरज और तारे भी इसी दिशा में घूमते हैं। यहीं कारण है कि इस समुदाय के लोगों ने घड़ी की दिशा ऐसी रखी हुई है।
