-
Advertisement
लाहुल: डोहरनी नाला में आई बाढ़ ने मिटाया सड़क का नामोनिशान, कई पर्यटक फंसे-किए रेस्क्यू
मनाली। हिमाचल में भारी बारिश (Rain) से कई सड़कें बंद हो गई हैं। कई स्थानों पर भूस्खलन (Landslide) हुए हैं। सड़कों के बंद होने से कई लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं बाहरी राज्यों से हिमाचल (Himachal) पहुंचे पर्यटक भी सड़कें बंद होने से बीच रास्तों में फंस गए हैं। वहीं बंद सड़क मार्गों को खोलना प्रशासन के लिए भी चुनौती बना हुआ है। इसी तरह से जनजातीय जिला लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) में डोहरनी नाला में आई बाढ़ ने सड़क मार्ग का नामोनिशान मिटा दिया। इस सड़क के बंद होने से कई पर्यटक छतड़ू में ही फंस गए थे। जिन्हें जिला प्रशासन ने मंगलवार सुबह रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। हालांकि पर्यटकों (Tourists) का सामान गाड़ियों में ही रह गया था, जिसे बाद में मजदूरों की मदद से उन तक पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में चार अगस्त तक रहेगा बारिश का दौर, सड़कें हैं प्रभावित

अब कोई भी राहगीर छतड़ू में नहीं फंसा है। लेकिन वाहन चालकों को सड़क बहाली का इंतजार है। वाहन चालक नरेंद्र ने बताया कि रास्ता बहाल होता ना देख अब वाहन चालक भी छतडू से मनाली आ गए हैं। कुछ एक वाहन चालक ही अब छतडू में रुके हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह मनाली (Manali) आ गए हैं अब रास्ता खुलने के बाद ही अपने वाहनों को लेने छतड़ू जाएंगे। कई जगह सड़क का नामोनिशान ही मिट गया है। बीआरओ इस जगह नए सिरे से सड़क निर्माण कर रहा है। दूसरी और कोकसर रोहतांग मार्ग पर भी राक्षी ढांक के पास भारी भरकम चट्टानें गिरने से रास्ता बंद हो गया। बीआरओ ने कुछ ही घंटों में इसे बहाल कर लिया। बीआरओ कमांडर कर्नल शबरिश वाचली ने बताया बारिश से सड़क को भारी नुकसान हुआ है। बीआरओ युद्धस्तर पर सड़क बहाली में जुटा हुआ है। बुधवार तक सड़क बहाल होने की उम्मीद है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

