-
Advertisement
नौकरी चाहिए तो 8 अगस्त को पहुंचे शिमला के पंथाघाटी, 30 पदों पर होगी भर्ती
शिमला। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला अंशुल कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एम/एस प्लुटो टूर एंड ट्रेवलस, पंथाघाटी शिमला में सेल्स एग्जीक्यूटिव (ट्रेवल कंसलटेंट) पदों के लिए 30 रिक्तियां निकाली गई है। क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय यूएस-क्लब शिमला की ओर से इसके लिए एक कैंपस इंटरव्यू( campus interview) का आयोजन 08 अगस्त, 2022 को प्लूटो टूर एंड ट्रेवलस, शेरिल विला नजदीक टेसटन बडस, पंथाघाटी में किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के इस सरकारी विभाग में हो रही 79 पदों पर भर्ती, यह है आवेदन की लास्ट डेट
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट और आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से संबंधित योग्यता रखते हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों, रिज्यूम सहित प्लूटो टूर एंड ट्रेवलस, शेरिल विला नजदीक टेसटन बडस, पंथाघाटी शिमला में 08 अगस्त, 2022 को प्रातः 10.30 बजे से 4 बजे तक पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।अधिक जानकारी के लिए 83530-51000, 70189-34656 नम्बर पर प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


