-
Advertisement
हिमाचल: पकौड़े में नहीं डाली चाट, तो चले मुक्के और लात; थाने पहुंचा मामला
ऊना। दौलतपुर में एक हलवाई (Confectioner) ने पकौड़े में चाट (Chaat in Dumplings) क्या नहीं डाली तो मामला मुक्के-लात और मारपीट (Beating) तक पहुंच गया। बात इतनी बढ़ गई कि सारा मामला थाने तक पहुंच गया। हुआ यूं कि एक युवक दुकान पर मिठाई लेने पहुंचा। जब उसने हलवाई से पकौड़े लिए तो उसने उनमें कम चाट मसाला डाला। तभी युवक ने और चाट मसाला डालने की बात कही। मगर हलवाई ने चाट मसाला डालने से कोरा इंकार कर दिया। बस फिर क्या था। इसी बात को लेकर दोनों में तकरार हो गई।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: जवाहर नवोदय विद्यालय में हाउस टीचर ने पीटे छात्र, अभिभावकों ने किया हंगामा
यह तकरार फिर तीखी बहस में बदल गई। वहीं हलवाई उस ग्राहक को जानता था, तो उसने तुरंत उसके छोटे भाई को बुलाया कि आकर देखो आपका भाई दुकान पर हंगामा (Commotion at the Shop) कर रहा है। मगर जैसे छोटा भाई दुकान पर पहुंचा तो उसी दौरान हलवाई और उसके नौकरों ने उन दोनों पर हमला कर दिया। वहीं हलवाई ने आरोप लगाया कि उक्त दोनों भाई उसकी दुकान पर आए और लड़ाई करने लगे। साथ ही दुकान से 71,500 रुपए (71,500 rupees) भी लूटकर ले गए। वहीं उसने यह भी आरोप लगाया है कि ये छह-सात लोग थे और उसे व उसके कामगारों को चोटें आई हैं।
वहीं पुलिस ने शिकायत मिलने पर क्रॉस केस दर्ज किया है। इसमें रितेश जवाल की कंप्लेंट पर दुकान मालिक अरुण डोगरा (Arun Dogra) वार्ड नंबर -1 दौलतपुर व एक अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। वहीं हलवाई अरुणदीप की शिकायत पर रितेश और विक्की वासी डंगोह तहसील घनारी पर मामला दर्ज किया है। एसपी ऊना अर्जित सेन (SP Una Arjit Sen) बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


