-
Advertisement
ब्यास किनारे नहा रही थी महिला के साथ किया युवक ने किया दुष्कर्म
Last Updated on August 18, 2022 by sintu kumar
कुल्लू। जिला की खराहल घाटी में महिला के साथ दुष्कर्म( Rape) का मामला सामने आया है। एक महिला ने पुलिस थाना में युवक पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं और इस संबंध में महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें- मणिमहेश यात्रा पर जा रही थीं मां-बेटी, अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने ली जान
पुलिस को दी शिकायत में 52 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह ब्यास नदी के किनारे नहाकर कपड़े पहन रही थी तो इस दौरान अमर सिंह निवासी करेरी जिला मंडी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने सरबरी महिला थाना में युवक के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस( Police) ने भी उक्त महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तारी होगी।