-
Advertisement
हिमाचल: नशेड़ी ने आधी रात को घर से बाहर निकाल दी पत्नी और बच्चे, दो गिरफ्तार
रविंद्र चौधरी, फतेहपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के फतेहपुर (Fatehpur) में एक नशेड़ी ने आधी रात को अपनी पत्नी और बच्चों (wife and Children) को घर से बाहर निकाल दिया। इस काम में नशेड़ी के छोटे भाई ने भी उसका साथ दिया। मामला पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पुलिस चौकी रे के तहत सामने आया है। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला और उसके बच्चों को घर पहुंचाया और नशेड़ी पति और उसके भाई को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी रे के प्रभारी भजन सिंह जरियाल ने बताया बुधबार देर शाम वह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:हिमाचल में बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 20 बाइक भी की बरामद
इस दौरान पंचायत रियाली की एक महिला संगीता देवी ने फोन किया। महिला ने बताया कि उसके पति व देवर ने उसके साथ मारपीट की और उसे और उसके बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के पति सुनील कुमार व उसके भाई प्रवीन कुमार को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी फतेहपुर अभिमन्यु शर्मा ने बताया दोनों भाइयों का मेडिकल करवाने के बाद विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। दोनों आरोपियांे को गुरुवार को उपमंडल दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



