-
Advertisement
लो सुनो ! ब्रिटिश माता-पिता ने अपने बच्चे का नाम पकोड़ा, बधाई देने के साथ लोग ले रहे मजे
आज कल बच्चों के यूनिक नाम रखने का रिवाज है। जब भी किसी के घर पर बच्चा पैदा होता है तो सभी लोग यहां तक कि नाते-रिश्तेदार उसका नाम ढूंढने में जुट जाते हैं। बधाई देते ही लोग साथ में पूछना शुरू कर देते हैं बच्चे के नाम क्या रखा। …. वैसे कई लोग देवी-देवता के नाम पर या फिर माता- पिता के नाम के अक्षर को मिला कर बच्चे का नाम रख लेते हैं। पुराने जमाने में प्रसिद्ध स्थान पर भी बच्चे का नाम रखा जाता था। लेकिन बच्चे का नाम किसी खाने की चीज पर रखते हुए शायद ही आप ने सुना होगा और वो भी ऐसी चीज जिसको हर हिंदुस्तानी पसंद करता है और बारिश के मौसम में चाय के साथ इसे खाने का लुत्फ सभी ने उठाया होगा।
यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप खोलने का ये रहा रास्ता-खर्च और कमाई भी एक क्लिक पर जानिए
एक ब्रिटिश माता-पिता ने अपने बच्चे का नाम पकोड़ा रखा है। दरअसल आयरलैंड के न्यूटाउनाबे में कैंप्टन्स टेबल नाम का एक फेमस रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एख खुशखबरी शेयर की थी। उन्होंने कहा था कि एक ब्रिटिश कबल जो उनके रेस्टोरेंट में काफी बार आता है, उन्होंने अपने बच्चे का नाम एक इंडियन डिश के ऊपर रखा है। ब्रिटिश माता-पिता ने अपने बच्चे का नाम पकोड़ा इसलिए रखा क्योंकि उन्हें ये बहुत पसंद है। रेस्टोरेंट की ओर से सोशल मीडिया पर बच्चे की तस्वीर शेयर की गई है। इस पोस्ट में लिखा है, दुनिया में आपका स्वागत है पकोड़ा। हम आपसे मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। इसी के साथ एक बिल भी शेयर किया गया है जिसमें कुछ व्यंजनों के साथ पकोड़ा भी शामिल है। सोशल मीडिया में लोग इसको लेकर खूब चर्चा कर रहे हैं। लोगों ने बच्चो के हार्दिक बधाई भी दी है। एक यूजर ने लिखा, ‘ये मेरे दो बच्चे हैं- चिकन और टिक्का।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, “मेरी दो गर्भावस्थाओं के दौरान खाने में मेरी पसंदीदा चीजें केले और तरबूज थे। भगवान का शुक्र है कि मैंने अपने बच्चों का नाम केला और तरबूज नहीं रखा।”

