-
Advertisement
हिमाचल: सीएम जयराम ने फिर बुलाई कैबिनेट बैठक, इन फैसलों पर हो सकती है चर्चा
शिमला। हिमाचल में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) उसी रफ्तार से कैबिनेट बैठकें (Cabinet Meeting) कर रहे हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने एक बार फिर कैबिनेट की बैठक बुला ली है। यह बैठक 15 सितंबर को प्रस्तावित है। इस बैठक में पीएम मोदी (PM Modi) के 24 सितंबर को हिमाचल दौरे पर चर्चा होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के कई विभागों में खाली चल रह पदों को भरने का भी फैसला लिया जा सकता है। 15 सितंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में प्री प्राइमरी स्कूलों में 4,500 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी मिलने की भी उम्मीद है।
यह भी पढ़ेंः बिक्रम सिंह बोले: सभी प्रकार के वाहनों की चार्जिंग को एक समान पोर्ट निर्मित करें कंपनियां
बता दें कि बीते गुरुवार को वित्त विभाग ने कुछ आपत्तियां लगाकर इस प्रस्ताव को वापस शिक्षा विभाग (Education Department) को भेज दिया था। इसके अलावा हिमाचल के कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों का दर्जा भी बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा उप तहसीलों को तहसील का दर्जा भी मिल सकता है। वहीं प्रदेश में पशुओं में फैल रही लंपी स्किन बीमारी (Lumpy Skin Disease) पर भी चर्चा संभव है। क्योंकि इस बीमारी से सैंकड़ों पशुओं की मौत हो चुकी है। कैबिनेट बैठक में बजट सत्र में सीएम जयराम ठाकुर की ओर से की गई घोषणाओं को भी मंजूरी दी जाएगी।

