-
Advertisement
नाराज टीचर को मनाते इस बच्चे की क्यूटनेस बना देगी आप का दिन
बच्चों की मासूम हरकतें भला किसे अच्छी नहीं लगती। सोशल मीडिया पर बच्चों की शैतानी वाली हरकतों की वीडियो वायरल होती रहती है, जब हम उन वीडियों को देखते है तो अपना बचपन याद आ जाता है। इन दिनों एक बच्चे व टीचर का क्यूट वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो एक क्लासरूम का है। इन में देखा जा सकता है कि एक टीचर अपनी क्लास में पढ़ने वाले बच्चे से इसलिए नाराज हो जाती हैं, क्योंकि वह बार-बार शरारत कर रहा था। इसके बाद बच्चा अपनी टीचर को मनाने के लिए जो करता है, उसे देखकर आप का दिन बन जाएगा।
यह भी पढ़ें- महिलाओं की मदद करेगा ये इयरिंग, पर्स से भी निकलेंगी गोलियां
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1569557402110038016
क्लासरूम में एक बच्चा टीचर के पास खड़ा है। उसकी शरारत से नाराज टीचर है और वह उन्हें मना रहा है। वह बार- बार कहता है कि दोबारा शैतानी नहीं करेगा। लेकिन टीचर उससे फिर भी नाराज है बच्चा माफी मांगता है और कहता है कि वह अब पक्का शैतानी नहीं करेगा। हालांकि टीचर उसकी बात नहीं मानती हैं और कहती हैं कि वह शैतानी करेगा ही करेगा। इस पर जब बच्चे को कुछ नहीं सूझता है और तो वह टीचर की गाल पर प्यारी सी kiss कर लेता है। आखिरकार टीचर बच्चे की क्यूटनेस के आगे हार जाती हैं। बच्चा भी अंत में मैम का हाथ पकड़कर वादा करता है कि वह बिल्कुल भी शैतानी नहीं करेगा। वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।

