-
Advertisement
प्रदेश में एक बार फिर भाजयुमो के माध्यम से बनेगी बीजेपी की सरकार : अमित
मंडी। बीजेपी (BJP) में युवा मोर्चा सबसे अग्रिम मोर्चा है। युवा मोर्चा के माध्यम से प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी। यह बात मंगलवार को बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने मंडी में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की युवा विजय संकल्प रैली को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। पीएम नरेंद्र मोदी की यह रैली 24 सितंबर को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में होना निश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी इतिहास में पहली बार युवाओं की रैली को संबोधित करने जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी 11 बजे मंडी (Mandi) के कंगणीधार हेलीपेड में लैंड करने के उपरांत साढ़े 11 बजे पड्डल मैदान (Paddal Ground) में आयोजित रैली स्थल में पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें- ऊना गोलीकांड पर गरमाई सियासत, पोस्टमार्टम को भी लेकर जमकर हुआ हंगामा किया प्रदर्शन
युवा मोर्चा संकल्प रैली के माध्यम यह भी संदेश दिया जाएगा कि प्रदेश में एक बार फिर पीएम के मार्गदर्शन में प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा इस रैली में पूरे प्रदेश से एक लाख कार्यकर्ता जुटेंगे। वहीं जिला स्तर पर एलईडी के माध्यम से भी कार्यक्रम दिखाया जाएगा। उन्होने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ता पिछले डेढ़ साल से इस रैली को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। रैली के लिए भाजयुमो ने पूरे प्रदेश में ऐप के माध्यम से 1 लाख 63 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं का पंजीकरण किया है। रैली में पंजीकृत कार्यकर्ता ही भाग लेंगें (Only registered workers will participate in the rally) वहीं रैली का जनता के सहयोग से धन अर्जित किया जाएगा।


