-
Advertisement
सीएम जयराम का तंज: कांग्रेसी किसी अच्छे पंडित को दिखाएं अपनी जंत्री
मंडी। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) पूरे देश भर से समाप्त हो गई है और अब वे हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में अपने लिए जगह बनाने में लगे हैं जो कि संभव नहीं होगा। आज कल के दौर में श्राद्ध यानी पितृ पक्ष चले हैं, लेकिन कांग्रेस के लिए अभी का समय बहुत ही खराब है। ऐसे में कांग्रेसियों को अपनी जंत्री किसी अच्छे पंडित या विद्वान को दिखानी चाहिए। यह मशवरा हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने मंडी के करसोग (Karsog) में आयोजित प्रगतिशील हिमाचल के 75 वर्षों के कार्यक्रम में अपने संबोधन में कांग्रेस की दयनीय स्थिति को देखते हुए दिया। सीएम ने रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान करसोग में लगभग 90 करोड़ रुपए से ज्यादा की धनराशि के उद्घाटन व शिलान्यास भी किए। अपने संबोधन में जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार हिमाचल प्रदेश के 75 वर्षों के कायक्रम कर रही है जिससे कांग्रेस परेशान है। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस मुक्त अभियान जोरों पर चल रहा है और जनता के सहयोग से आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में भी रिवाज बदलेगा। उन्होंने कहा कि देश के पीएम और प्रदेश की सरकार गरीबों की सरकार है और लगातार इस ओर प्रयास जारी हैं।
यह भी पढ़ें:कांग्रेस यूं तो भारत को जोड़ रही मगर अंदर से अपने ही नेता टूट रहे हैं : जयराम ठाकुर
वहीं अपने संबोधन में सीएम ने कांग्रेस (Congress) की बेरोजगार यात्रा को भी प्रदेश के युवाओं को गुमराह करने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में आज इतनी बड़ी तादात में बेरोजगारी केवल कांग्रेस की देन है। उन्होंने कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह (MLA Vikramaditya Singh) पर भी जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि जिस समस्या के लिए उनका परिवार जिम्मेदार है उसका दोष बीजेपी को ना दिया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्तमान में बेरोजगारी को लेकर ड्रामा कर रही है जिसके झांसे में प्रदेश का युवा नहीं आने वाला।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश के स्तर पर सरकार ने हर विभाग में युवाओं को नौकरी का अवसर दिया है। इससे पूर्व सीएम ने मंडी जिला के करसोग विधानसभा क्षेत्र में लगभग 90 करोड़ रुपए के 33 योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। इसके साथ ही सीएम ने करसोग के असला में सब तहसील और पांगणा में डिग्री कालेज खोलने की घोषणा भी की। इस दौरान करसोग के विधायक हीरा लालए हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी बुलाब सिंह राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


