-
Advertisement
झोपड़पट्टी में रहने वाले लड़के ने हासिल की 2.5 करोड़ की स्कॉलरशिप, दिहाड़ी मजदूर हैं पिता
Last Updated on September 25, 2022 by saroj patrwal
कहा जाता है कि कड़ी मेहनत इंसान को वहां पहुंचा देती है, जहां शायद इंसान को उसकी अच्छी किस्मत भी नहीं पहुंचा सकती है। ऐसी ही कड़ी मेहनत की मिसाल पेश की है बिहार के एक छात्र ने। इस छात्र ने अपनी मेहनत की बदौलत भारत का नाम रोशन कर दिखाया है।
यह भी पढ़ें- मनप्रीत कौर ने मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ दिव्यांगों को लगाया गले
बता दें कि प्रेम कुमार (17) बिहार की राजधानी पटना के सटे फुलवारी शरीफ के गोनपुर का रहना वाला है। प्रेम कुमार ने अपनी मेहनत की बदौलत 2.5 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप हासिल की है। प्रेम ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए अमेरिका के लाफायेटे कॉलेज (Lafayette College) से स्कॉलरशिप हासिल की है। इस स्कॉलरशिप के लिए भारत से 6 नाम भेजे गए थे, जिसमें से बिहार के रहने वाले प्रेम कुमार को यह स्कॉलरशिप दी गई है। प्रेम कुमार ने पूरी दुनिया में छठा स्थान हासिल किया है।
प्रेम कुमार झोपड़पट्टी में रहता है। बताया जा रहा है कि प्रेम कुमार घर के एक अंधेरे कमरे में लाइट जला कर पढ़ाई किया करता था। प्रेम कुमार के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और उसकी मां का दिहांत हो गया है। प्रेम कुमार की मां का देहांत आज से 12 साल पहले जमीन पर सोने के कारण लकवा मार जाने की वजह से हो गया था।
प्रेम कुमार का कहना है कि उनके पिता ने उन्हें कभी किसी चीज की कमी नहीं दी। प्रेम कुमार ने बताया कि उसने इसके लिए काफी मेहनत की है, अगर वे इतना संघर्ष ना करते तो शायद ये मुकामक कभी हासिल नहीं कर पाता।