-
Advertisement
चंबा में नाले में बह गए तीन लोग, अभी तक नहीं मिला सुराग
चंबा। हिमाचल (Himachal) में आफत की बरसात उतरी है। पहले ही काफी नुकसान हो चुका है और अब भी लगातार बारिश (Rain) का कहर जान का दुश्मन बना हुआ है। चंबा (Chamba) जिले के विकास खंड मैहला के तहत आती ग्राम पंचायत धिमला के बकाणी नाले में बाढ़ आने से दो व्यक्ति और एक महिला बह गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि नाले का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल:बारिश से अवरुद्ध हुआ चंबा-पठानकोट मार्ग, मलबे में दबी कार
जानकारी के अनुसार गांव खोड़ी वासी रोशन (Roshan) पुत्र मदाला, गांव धरेड़ी वासी कोनाता देवी (Konata Devi) पत्नी टिटू और धरेड़ी वासी सुरेंद्र (Surender) पुत्र पृथी नाले में बह गए हैं। अभी तक पुलिस टीम और रेस्क्यू टीम मौके पर ही मौजूद है। जानकारी के अनुसार नाले के समीप एक दुकान है। दुकान के बाहर एक आदमी बैठा हुआ था जो नाले की चपेट में आ गया। इसी तरह दो अन्य लोग भी नाले की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद दमकल विभाग की ओर से रेस्क्यू की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

मकान और गऊशालाएं ढहीं, सेब के पेड़ हुए धराशायी
बारिश ने इतना कहर बरपाया है कि 8 पैदल पुल बह गए हैं और 6 घराट बह गए हैं। एक भी वह गौशाला बह गई है। चंबा में भारी बारिश रवि नदी का जलस्तर बढ़ गया है रावी नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। चंबा में ही दो मकान बारिश के कारण ढह गए हैं। सुरेश सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह गांव करंगड़ ग्राम पंचायत कैला निवासी का घर भारी बारिश के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसी पंचायत के निवासी भानो पुत्र हरदेव के मकान की दीवार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर गिर गई है तथा पूरे मकान को खतरा पैदा हो गया है। बारिश से शिमला के ननखड़ी में सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। सेब के पेड़ों से सेब नीचे गिर गए हैं।
चंबा जिले के विकास खंड मैहला के तहत आती ग्राम पंचायत धिमला के बकाणी नाले में बाढ़ आने से दो व्यक्ति और एक महिला बह गई। गौरतलब है कि जिला चंबा में देर रात से भारी बारिश का कहर जारी है। इसके चलते काफी नुकसान हुआ है। मंगला के समीप जहां नाले का जलस्तर बढ़ गया। इस कारण चंबा जोत मार्ग (Jot Marg) करीब सवा घंटा बाधित रहा तो वहींए दूसरी तरफ बकाणी में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। एसडीएम चंबा अरूण कुमार (SDM Arun Kumar) का कहना है कि तीन लोगों के बहने की सूचना है। कहा कि प्रशासनिक टीम और रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है। नाले का जलस्तर काफी ज्यादा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


