-
Advertisement
बेहद खतरनाक होता है सेब का बीज, गलती से भी ना करें सेवन, होगा ये नुकसान
Last Updated on January 18, 2023 by Neha Raina
ये तो हम सबने बहुत बार सुना है कि किसी भी बीमारी से दूर रहना है तो हर रोज एक सेब खाना चाहिए। सेब खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। हमारे आसपास बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिन्हें सेब (Apple) खाना काफी पसंद होता है। आप ये जानकर हैरान होंगे कि सेब जानलेवा भी साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें:ये हेल्दी स्नैक्स रखेंगे आप के वजन को कंट्रोल, एक बार ट्रॉय जरूर करें
ध्यान रहे कि सेब जितना सेहत के लिए फायदेमंद होता है उतना ही हानिकारक भी होता है। बता दें कि सेब का बीज बहुत खतरनाक होता है। इसे खाने से आपकी जान भी जा सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि सेब के बीज में अमिगडलिन नाम का तत्व होता है, जो इंसान के पेट में जाकर उसके पाचन संबंधी एंजाइम से संपर्क करता है और साइनाइड (Cyanide) नामक जहर रिलीज करता है। ऐसे में जब हम बीज को निगलते हैं तो इसमें मौजूद अमिगडलिन हाइड्रोजन सायनाइड में बदल जाता है और इस सायनाइड से हमारी मौत भी हो सकती है।
ये होता है साइनाइड
गौरतलब है कि साइनाइड दुनिया का सबसे खतरनाक जहर है। साइनाइड अगर हमारे शरीर में चला जाए तो ये हमारे शरीर में मौजूद ऑक्सीजन सप्लाई को रोक देता है।
इन फलों में पाया जाता है साइनाइड
बता दें कि साइनाइड सेब, चेरी, आलूबुखारा, खुबानी जैसे फलों में भी पाया जाता है। ऐसे में इन फलों को खाने के दौरान आपको सावधानी बरतनी चाहिए नहीं तो आपकी जान भी जा सकती है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group