-
Advertisement
हिमाचल में दर्दनाक हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, चालक ने मौके पर तोड़ा दम
मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में (Car) एक अनियंत्रित कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे (Accident) में कार चालक की मौके पर ही मौत (Driver Death) हो गई। हादसा मंडी जिला के उपमंडल गोहर (Gohar) की ग्राम पंचायत कांडा बगस्याड के तहत बजुखर गांव से सामने आया है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कड़ी मशकत के बाद खाई से निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:कुमारसेन में दर्दनाक हादसा, चालक सहित चार मजदूरों की गई जान
मिली जानकारी के अनुसार बजुखर गांव में करीब 11 बजे एक एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते अनियंत्रित कार करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय कार में सिर्फ चालक ही मौजूद था। मृतक व्यक्ति की पहचान राजेंद्र कुमार (42) पुत्र लाभ सिंह खल्याण पधर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में उतर कर शव को सड़क तक पहुंचाया और पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेजा। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



