-
Advertisement
हिमाचल: ब्यास नदी में नहाने उतरे दो युवक डूबे, दोनों लापता- तलाश जारी
देहरा। हिमाचल के कांगड़ा (Kangra) जिला में दो परिवारों की दशहरा उत्सव की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब उनके घरों के चिराग ब्यास नदी में डूब गए (Drowned) और लापता हो गए। मामला जिला कांगड़ा के देहरा (Dehra) से सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो युवक ब्यास नदी में नहाने उतरे थे, लेकिन अचानक से यह दोनों लापता हो गए। युवकों के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवकों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
यह भी पढ़ें: संगड़ाह में खाई में गिरी पिकअप , तीन लोगों की गई जान

जानकारी देते हुए डीएसपी देहरा ने बताया कि बुधवार दोपहर पुलिस को पता चला कि दोस्तों के साथ ब्यास नदी (Beas River) में नहाने उतरा नेहरन पुखर का राहुल लापता (Missing) हो गया है। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम उसे खोजने लगी। इसी बीच थोड़ी दूरी पर नदी किनारे एक युवक के कपड़े और जूते दिखे। छानबीन करने पर पता चला कि ये कपड़े देहरा में दुकान (Shop) पर काम करने वाले साहिल के थे।
यह भी पढ़ें: नंगल रोड पर चलती स्कूटी में महिला से छीना पर्स, गिर कर हुई जख्मी
ऐसे में पुलिस को दो युवकों के नदी में डूबने की आशंका है। युवकों की तलाश के लिए पुलिस ने फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया, लेकिन शाम तक युवकों को कोई सुराग नहीं लगा। बताया जा रहा है कि लापता साहिल देहरा में दुकान पर काम करता है और मानसिक रूप से परेशान था। वहीं डीएसपी देहरा (DSP Dehra) ने बताया कि युवकों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की (NDRF Team) टीम को बुलाया गया है। एनडीआरएफ की टीम कल गुरुवार सुबह ही यहां पहुंच जाएगी और लापता युवकों की तलाश शुरू की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



