-
Advertisement
फतेहपुर को फतह करने निकली कांग्रेस, कृपाल परमार ने भी खेली ‘भावुक’ रणनीति
फतेहपुर। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र (Fatehpur Assembly Constituency) में पिछले 13 वर्षों से केवल कांग्रेस का ही कब्जा रहा है। यह कब्जा आगे भी इसी तरह से बरकरार रहे इसके लिए कांग्रेस पार्टी (Congress Party) पूरी तरह से संजीदा है। इसके लिए रणनीति भी बनाई जा रही है। वहीं आज कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी संजय दत्त भी आज फतेहपुर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया (Bhawani Singh Pathania) से मीटिंग कर चुनावी रणनीति बनाई।
यह भी पढ़ें:बीजेपी में बगावत: राकेश पठानिया को फतेहपुर से टिकट, उनके कर्मों की सजा: कृपाल परमार
वहीं प्रचार शुरू करने से पहले भवानी सिंह ने कोटे वाली मंदिर में जाकर माता का आशीर्वाद लिया। उनका कार्यकाल मात्र ग्यारह माह ही रहा है। मगर उन्होंने इस कार्यकाल में भी करोड़ों का विकास करवा दिया। उन्होंने कहा की रैहन कस्बा में 20 करोड़ का सीवरेज बनने जा रहा है।

वहीं पिछले पांच सालों से बीजेपी (BJP) के लिए डोर टू डोर प्रचार कर रहे बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी एवं बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार (Kripal parmar) ने आजाद उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन भर दिया है। इस दौरान कृपाल सिंह परमार काफी भावुक भी हो गए। वहीं प्रचार के दौरान महिलाएं भावुक होकर उन्हें शगुन भी डाल रही हैं।

आज उन्होंने फतेहपुर की पंचायतों में घर-घर में दस्तक दी। उधर पिछले कल नामांकन भरने के बाद बीजेपी के प्रत्याशी राकेश पठानिया ने भी जनसभाएं की और लोगों से समर्थन मांगा। राकेश पठानिया ने हाल मे नई बनी सब तहसील से अपने जनसंपर्क अभियान शुरू किया। राकेश पठानिया ने अगाहर, शेर बाड़ालियां एस्थाना, पोलियांएकोहलडी़ व वाड़ी में नुक्कड़ सभाएं की।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

