-
Advertisement
हिमाचल में तीन हादसेः दो लोगों की गई जान, दो पहुंचे अस्पताल
हिमाचल प्रदेश में तीन अलग- अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हुए है। ये हादसे दिवाली की रात कांगड़ा मंडी व हमीरपुर में हुए हैं। इस हादसों की पुलिस जांच कर रही है। पहला हादसा कांगड़ा जिला के पपरोला के तहत ठारू में हुआ है। उत्तर प्रदेश का मजदूर रमेश कुमार( 34) सड़क को पार कर रहा था। इस दौरान एक वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में बैजनाथ के अस्पताल में लाया गया। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रमेश अपने भाई कन्हैयालाल के साथ रहता था और पेंटर का काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: रिटायर्ड फौजी से मारपीट, चाचा सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज
दूसरा हादसा मंडी के सुंदरनगर थाना के अंतर्गत जड़ोल में हुआ है यहां पर कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई। सोमवार रात को जड़ोल में अमर चंद पैदल जा रहा था। उसी दौरान सफेद रंग की कार (ऌढ 12-ङ-3789) आई और अमर चंद को टक्कर मार दी। जिसके बाद वह रोड पर जा गिरा। आसपास के लोगों ने अमर चंद को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे का बाद कार चालक फरार हो गया है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे की सूचना अमर चंद के परिजनों को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
शिमला- धर्मशाला एनएच पर हमीरपुर के निकट कोहली में एक कार व स्कूटी में टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी व कार चालक दोनों को चोटें आई हैं। हादसे का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

