-
Advertisement
अनुराग बोले- बागियों से नुकसान तो होगा, पर उनको मना कर साथ लेकर चलेंगे
हिमाचल में विधानसभा चुनावों के लिए नेता प्रचार में जुटे हुए हैं। बिलासपुर में चुनावी प्रचार के लिए पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि बीजेपी में जो भी नेता नाराज या बागी है, उनसे पार्टी को नुकसान तो होगा। लेकिन हर संभव सभी नेताओं को साथ लेकर चलाने की कोशिश की जा रही है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नाराजगी अपनी जगह है, लेकिन अभी नेताओं को मनाकर बीजेपी सरकार को रिपीट करने के लिए सभी अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़ें- रोचक है दून विस का इतिहास, जो एक बार हारा वो दोबारा नहीं जीत पाया
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ने कहा कि पार्टी से नाराज नेता अगर आजाद उम्मीदवार के तौर पर सामने आता है तो पार्टी को नुकसान होता है। लेकिन मतदाता समझदार है, वह हमेशा राष्ट्रीय पार्टी व बीजेपी सरकार के साथ चलेगा, इसमें कोई दो राय नहीं है कि नेताओं में मतभेद होंगे, लेकिन टिकट एक ही व्यक्ति को मिलेगा,इसलिए सभी को ये बात मानकर एक होकर चलना चाहिए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में जल, नभ और वायु की जो भी खेलें खेली जाती हैं वह सभी बीजेपी सरकार की देन है। कांग्रेस ने यहां पर अधिकतर विकास कार्यों को रोकने का प्रयास किया है लेकिन बीजेपी ने 5 वर्ष में बिलासपुर में अथाह विकास करवाया है। बिलासपुर में एम्स की बात हो या फिर हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज या फिर जलमग्न मंदिरों के लिए प्रोजेक्ट ये सभी बीजेपी की देन है।

