-
Advertisement
हिमाचल में बीजेपी ने की नई नियुक्यिां, तीन जिला कार्यकारी अध्यक्ष बनाए
शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव (Himachal Vidhan sabha Election) के बीच बीजेपी (BJP) ने जिला के कार्यकारी अध्यक्षों (District Working Presidents) की घोषणा की। यह घोषणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप (Suresh Kashyap) ने की। इसके अनुसार हीरालाल को जिला सुंदरनगर, विजय परमार को जिला शिमला और अरुण फलटा को जिला महासू का कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही हरप्रीत सिंह सैनी नालागढ़, मधु शर्मा देहरा और बृजेश लाल रामपुर को बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी (BJP State Executive) का सदस्य नियुक्त किया गया है। यही नहीं सुरेश कश्यप ने हेमराज गौतम को नालागढ़ मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

