-
Advertisement
कांग्रेस ने हमेशा विकास कार्य में डलवाए अड़ंगे: अनुराग ठाकुर
हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Union Minister Anurag Singh Thakur) ने आज इन्दौरा, पांवटा साहिब व ऊना (Indore, Paonta Sahib and Una) में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के विकास के रवैये को अटकाने भटकाने और लटकाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल (Himachal) के विकास को रोकने के लिए कई बार अड़ंगे लगाए। हम जब भी हिमाचल के लिए जब भी कोई बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आए कांग्रेस ने हमेशा उसे रोकने का प्रयास किया। हम हिमाचल के लिए 1470 करोड़ रुपए का एम्स लेकर आए मगर कांग्रेस ने हमें चार साल तक जमीन ही नहीं दी। 2010 में सेंट्रल यूनीवर्सिटी लेकर आए तो कांग्रेस (Congress) ने आठ साल तक रुकावट बनाई रखी। साल 2012 में हम लोग हाइड्रोकार्बन इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रोजेक्ट मंजूर करवाया। कांग्रेस ने इसे भी 7 सालों तक रोके रखा। ठीक इसी तर्ज पर हमने मेडिकल कॉलेज मंजूर करवाएं कांग्रेस ने चार 4 सालों तक हमें जमीन नहीं दी। साल 2014 में हम आईआईएम (IIM) लेकर आए कांग्रेस ने उसे भी रोके रखा। हम विकास की राह पर चलते थे और ये लोग विरोध करते थे। उन्होंने कहा कि साल 2014 से पहले गांधी परिवार के सोनिया गांधी और राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली और अमेठी (Rae Bareli and Amethi) में तीन-तीन किलोमीटर तक लंबी झुग्गियां-झोपड़ियां थीं।
यह भी पढ़ें:पीएम नरेंद्र मोदी की बदौलत आज हम सभी सुरक्षित: अनुराग ठाकुर
उनके पास कोई सुविधा नहीं थी। उन्हें पानी लेने के लिए ही चार-चार किलोमीटर तक जाना पड़ता था। बीमारी की हालत में इलाज करवाने के लिए जमीन गिरवी रखनी पड़ती थी। लेकिन जब से पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार आई तब से वहां तीन करोड़ 22 लाख पक्के मकान बनाकर दिए। हर घर में बिजली दी। 4-4 एलईडी बल्ब (4-4 LED Bulbs) दिए। हर बहन को सिलेंडर दिया। नलके लगवाए गए। 12 करोड़ पक्के शौचालय बनवाये गये। बैंक में सभी के खाते खुलवाए और उनमें पैसे भी डाले गए। पांच.पांच लाख रुपए का आयुष्मान भारत के तहत फ्री इलाज करवाने का काम भी किया गया। पांवटा साहिब में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया। वहीं उन्होंने इस दौरान करतारपुर साहिब कॉरिडोर और अफगानिस्तान से सिखों की सकुशल वापसी के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर खुलवाने का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को ही जाता है। वहीं श्री गुरुनानक देव और श्री गुरु तेग बहादुर सिंह के प्रकाशोत्सव भी धूमधाम से मनाए गए। श्री हेमकुंड साहिब में नरेंद्र मोदी सरकार ने रोप.वे बनाने का काम शुरू किया।

