-
Advertisement
शांता कुमार बोले: चुनावी रण में बागी अधिक, कौन किसे जीता देगा- किसे हरा देगा; कह नहीं सकते
पालमपुर। लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनने के बाद पूर्व सीएम शांता कुमार (Shanta Kumar) ने चुनावी मैदान में उतरे बागियों (Rebel Candidates) को लेकर बड़ी बात कही है। वहीं उन्होंने इस बार कड़े मुकाबले की बात भी कही। शनिवार को शांता कुमार ने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के आइमा बूथ पर मतदान करने के बाद कहा कि प्रदेश में बीजेपी (BJP) बहुमत से आएगी। हालांकि उन्होंने चुनावी मैदान में पार्टी से बागी हुए नेताओं पर भी चिंता व्यक्त की।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में बनाए 142 पिंक पोलिंग बूथ, महिला कर्मचारी निभा रहीं सेवाएं
शांता कुमार ने कहा कि इस बार चुनावी मैदान में बागी भी अधिक हैं। कौन आजाद किसे जीता देगा और किस हरा देगा यह कहना मुश्किल है। मीडिया से बात करते हुए शांता कुमार ने कहा मतदान (Vote) करके बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि मतदान कर के हमने देश के प्रति अपने कर्तव्य का पालन किया है। उन्होंने कहा कि बीते रोज ही चुनाव प्रचार का शोर खत्म हो गया था। आज पूरे प्रदेश में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। पूरे प्रदेश में बीजेपी का रुझान काफी अच्छा है। हिमाचल में निश्चित रूप से बीजेपी की ही सरकार बनेगी।

शांता कुमार ने कहा कि इस बार चुनावी मैदान में निर्दलीयों की संख्या अधिक है। कई बागी बीजेपी तो कई बागी कांग्रेस पार्टी से हैं। उन्होंने कहा कि जहां पर कम मतों से हार जीत का फैसला होता था, वहां पर यह निर्दलीय समीकरण बिगाड़ने में मुख्य भूमिका निभाएंगे। निर्दलीय प्रत्याशी (Independent Candidate)पता नहीं कहां किसको जिता देगा, कहां हरा देगा। वहीं पत्नी को लेकर पूछे सवाल पर शांता कुमार ने कहा कि जीवन में सुख दुख सभी को यहीं सहना पड़ता है। मत याद दिलवाइए। बता दें कि बीजेपी के 17 से ज्यादा नेता आजाद चुनावी रण में कुदे हुए हैं। ये सभी अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव में उतरे हैं। शांता कुमार ने इन पर चिंता व्यक्त की है।

