-
Advertisement
हिमाचल एक ही दिन में दो परीक्षाएं,असमंजस में हैं अभ्यर्थी किसे छोड़ें
चंबा। हिमाचल में 10 दिसंबर को दो प्रतियोगी परीक्षाएं (Competitive Exam) एक ही दिन में होने से अभ्यर्थी असमंजस की स्थिती में हैं। अभ्यर्थियों को एक परीक्षा छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बता दें कि यह दोनों परीक्षाएं जेबीटी टेट (JBT TET) और मत्स्य अधिकारी की हैं। इन दोनों परीक्षाओं की तिथि एक ही निर्धारित की गई है। जिससे अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है। दोनों ही परीक्षाओं की तिथि एक होने से अब अभ्यर्थियों को एक परीक्षा छोड़ने को मजबूर होना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने घोषित किया क्लर्क का यह परिणाम, जाने कितने हुए सफल
अभ्यर्थियों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने जेबीटी टेट की परीक्षा दस दिसंबर को सुबह के समय में रखी है। वहीं अब हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग ने भी मत्स्य अधिकारी की परीक्षा (Fisheries Officer Exam) इसी दिन रख दी है। ऐसे में दो परीक्षाएं एक ही दिन और एक ही समय में रखने से अभ्यर्थियों को एक परीक्षा छोड़नी पड़ सकती है। अभ्यर्थियों में रमेश कुमार, सुनील कुमार, सुमन कुमारी, अमित कुमार, पूजा कुमारी, सुशील कुमार, अनिल कुमार, शालिनी कुमारी का कहना हैं कि इस बार जेबीटी टेट दस दिसंबर को सुबह दस बजे का शेड्यूल है। जबकि हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित मत्स्य अधिकारी की परीक्षा भी उसी दिन है। अभ्यर्थियों ने हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग से मांग की है कि मत्स्य अधिकारी परीक्षा के शेड्यूल (Exam Schedule) में बदलाव करे, ताकि अभ्यर्थी अपनी दोनों परीक्षाएं आसानी से दे सकें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


