-
Advertisement
बूढ़ी दिवाली में मेहमान बनकर आए युवक की छत से गिरकर मौत
शिलाई। उपमंडल शिलाई (Shilai) के गांव द्राबिल में एक युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक जिला शिमला (Shimla) के नेरवा से द्राबिल गांव में बूढ़ी दिवाली (Budhi Diwali) पर मेहमान बनकर पहुंचा था। रात को वह घर से बाहर बरामदे में बने शौचालय में शौच के लिए निकला था। इसी बीच अचानक ही बरामदे से युवक का पैर फिसला और 30 फीट नीचे रास्ते में जा गिरा।
यह भी पढ़ेंः सीर खड्ड में प्रवासी ने सीर खड्ड लगाई छलांग, अस्पताल में मौत
इस हादसे में 24 वर्षीय जयपाल शर्मा पुत्र मोही राम शर्मा (Mohi Ram Sharma) निवासी गांव भाटगढ़ तहसील नेरवा जिला शिमला (Shimla) घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को मीनस.कवानु. विकास नगर होकर देहरादून अस्पताल पहुंचाया गयाए जहां युवक की मौत हो गई। हादसे की पुष्टि ग्राम पंचायत द्राबिल के प्रधान मदन शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि वीरवार रात गांव भाटगढ़ का एक युवक गांव में बूढ़ी दिवाली पर बतौर मेहमान पहुंचा आया था। गिरने की वजह से वह घायल हो गया। युवक को गंभीर हालत में देहरादून ले जाया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


