-
Advertisement
डॉ राजेश बोले, प्रदेश में धनबल की करारी हार, जनबल की हो रही है जीत
देहरा। हिमाचल कांग्रेस कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा (Dr Rajesh Sharma) ने कहा है कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस (Congress) की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल (Exit Poll) का एक अलग मैकेनिजम हैं, लेकिन आठ दिसंबर को चुनाव परिणाम पूर्ण बहुमत से कांग्रेस के पक्ष में निकलेंगे। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में धनबल की करारी हार, जनबल की जीत हो रही है। डॉ राजेश ने कहा कि लोगों ने प्रदेश में बीजेपी की नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में एग्जिट पोल के बाद बीजेपी और कांग्रेस कर रही जीत का दावा, जाने कौन क्या बोला
चार उप चुनावों में कांग्रेस को मिली एकतरफा जीत से पहले ही साफ हो गया था कि प्रदेश में बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं। उप चुनावों में प्रदेश के लोगों ने बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना जनमत दिया था। सत्ता के भारी दबाव के बाबजूद लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान कर बीजेपी (BJP) को पूरी तरह नकार दिया हैं। डॉ राजेश ने कहा है कि बीजेपी ने इन चुनाव परिणामों को अपने पक्ष में प्रभावित करने के लिए भारी मात्रा में धनबल का प्रयोग किया, अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव बनाकर उन्हें डराने का पूरा प्रयास किया है, बाबजूद इसके लोकतंत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


