-
Advertisement
हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा ने सुक्खू को बताया कैसे खिंचवानी है फोटो, ध्यान से पढ़ें
शिमला। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) शनिवार को हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान सुक्खू ने पूर्व सीएम को गले लगाकर उनका आभार प्रकट किया। दोनों के बीच काफी हंसी मजाक भी हुआ। इसी हंसी मजाक के दौरान वहां पर हो रहे फोटो सेशन के बीच हुड्डा ने सुक्खू को फोटो खिंचवाने की ट्रिक (Photo Trick) भी बताई।

सुक्खू ने भी उनकी इस ट्रिक को खूब ध्यान से सुना। भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने सुक्खू को बताया कि फोटोग्राफर हमारे लिए खुद पोज बनाते हैं। जो ये बताते हैं हम वही करते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में जमकर ठहाके लगे।
यह भी पढ़ें:सुक्खू ने दिया युवाओं को मंत्रः अपनी शुरुआत और जड़ों को कभी ना भूलें
बता दें कि हिमाचल के सीएम बनने के बाद पहली सुखविंदर सिंह सुक्खू पूर्व सीएम हुड्डा से मिले। सीएम सुक्खू ने हुड्डा परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की और उनके साथ ही लंच भी किया।इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम की पत्नी को विशेष तौर पर फूलों का गुलदस्ता देने की पेशकश की। उनकी इस पेशकश को राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने स्वीकार किया और दोनों की मुलाकात कराई।

बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव (himachal Vidhan Sabha election) में कांग्रेस पार्टी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनाव ऑब्जर्वर बनाया था। वहीं चुनाव जीतने के बाद सीएम को चल रहे घमासान में भी हुड्डा ने सुखविंदर सिंह सुक्खू का ही साथ दिया था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

