-
Advertisement
हिमाचल की बड़ी उपलब्धि: इस क्षेत्र में मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार
शिमला। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हिमाचल को सर्वश्रेष्ठ राज्य (Best State) के खिताब (Award) से नवाजा गया है। हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (National Adolescent Health Program) के तहत नई दिशा केंद्र स्थापित करने के लिए मंगलवार को देश भर में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में सम्मानित किया गया। यह जानकारी मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम की राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला के दौरान अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक भारत सरकार द्वारा राज्य कार्यक्रम अधिकारी (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल) डॉ. अंजलि चौहान और ममता व स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. गौरव सेठी को इस सम्मान से नवाजा गया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल सरकार ने तय कर दी संसदीय सचिवों की शक्तियां, जारी किए निर्देश
इस कार्यशाला में संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, यूएसएड के निदेशक और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल में कुल मिलाकर 101 नई दिशा केंद्र (Nai Disha Center) स्थापित हैं, जो किशोरों को नियमित परामर्श और उपचार के माध्यम से स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। हिमाचल में एएफएचसी को नई दिशा केंद्र के रूप में जाना जाता है। ये नई दिशा केंद्र यौन और प्रजनन स्वास्थ्य से लेकर पोषण, मादक द्रव्यों के सेवन, चोटों, हिंसा, गैर संचारी रोगों और किशोरियों के विभिन्न स्वास्थ्य मुद्दों पर नैदानिक और परामर्श सेवाएं प्रदान करते हैं।
