-
Advertisement
सीएम सुक्खू ने नवाया राधाकृष्ण मंदिर में शीशः बोले- गीता ही हमारी मार्गदर्शक,उसी मार्ग पर चलेगी सरकार
Last Updated on February 7, 2023 by sintu kumar
ऊना। सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार मंगलवार को ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर आए। जिला के अपने पहले ही दौरे पर सीएम ने सबसे पहले ऐतिहासिक राधाकृष्ण मंदिर में पहुंचकर शीश नवाया और संत बाबा बालसे आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो, चैतन्य शर्मा और सुदर्शन सिंह बबलू के साथ तमाम कांग्रेसी नेताओं ने इंदिरा गांधी खेल परिसर में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगवानी की।
यह भी पढ़ें- आईजीएमसी में “जय हिंद” पर बवालः सुरक्षाकर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, पढ़े पूरा मामला
वहीं श्री राधा कृष्ण मंदिर आज से ही शुरू हुई श्री मदभागवत कथा का श्रवण करने के साथ -साथ ब्यासपीठ पर विराजमान ठाकुर कृष्ण चंद शास्त्री का भी आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर बाबा बाल जी महाराज ने मुख्यमंत्री को सम्मानित करते हुए आश्रम परिसर में उनका स्वागत किया।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत महात्माओं की कृपा और मातृशक्ति के आशीर्वाद से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है। संतों के आशीर्वाद और मातृशक्ति के सहयोग से यह सरकार 5 वर्ष तक मजबूती से काम करेगी और जो वादे जनता के साथ किए गए हैं उन्हें पूरा भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गीता ही हमारी मार्गदर्शक है और गीता में बताये मार्ग पर ही उनकी सरकार चलेगी।