-
Advertisement
सीमेंट प्लांट विवाद : 3 घंटे चली बैठक फिर रही बेनतीजा, 51 पैसे पर फंसा पेंच
बिलासपुर। हिमाचल में पिछले दो माह से चला आ रहा सीमेंट प्लांट विवाद (Cement Plant Dispute) खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद को खत्म करने के लिए अब तक कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। यहां तक की सरकार के मंत्री की अध्यक्षता में भी कई बैठकों के बाद भी यह विवाद नहीं सुलझ पाया है। इसी कड़ी में आज यानी शुक्रवार को डीसी बिलासपुर (DC Bilaspur) की अध्यक्षता में अडानी ग्रुप और ट्रक आपरेटरों के बीच बैठक हुई। आज की बैठक में 51 पैसे पर बात अटक गई। अडानी ग्रुप 10.20 रुपए मालभाड़ा देने को तैयार है, जबकि ट्रक आपरेटर 10.71 रुपए मालभाड़ा लेने पर अड़े हुए हैं। कुल मिलाकर आज की बैठक 51 पैसे की खाई पाटने में दोनों पक्ष कामयाब नहीं हो पाए। जिसके चलते आज की भी बैठक भी पहले की ही बैठकों की तरह बेनतीजा रही।
यह भी पढ़े:Big Breaking : ट्रक ऑपरेटरों के साथ बैठक खत्म, नहीं निकला कोई नतीजा
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एसीसी फैक्ट्ररी (ACC factory) विवाद को लेकर डीसी की अध्यक्षता में बचत भवन में करीब 3 घंटे तक बैठक चली। आखिर में इस बैठक में भी कोई फैसला नहीं हो सका। ट्रक ऑपरेटर 10.71 रुपए मालभाड़ा लेने पर अड़े रहे। जबकि अडानी ग्रुप ने 9 रुपए 30 पैसे और 10 रुपए 20 पैसे मालभाड़ा देने का प्रस्ताव रखा। बता दें कि अब तक की बैठकों में अडानी ग्रुप (Adani Group) और ट्रक ऑपरेटरों (Truck Operators) के बीच तालमेल नहीं बैठ रहा हैं। दोनों पक्ष अपनी अपनी बात पर अड़े हुए हैं। हालांकि जिला प्रशासन लगातार दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने का प्रयास कर रहा है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली से लौटने के अगले ही दिन सरकार की अध्यक्षता में भी एक बैठक हो चुकी है। जिसमें भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया था। हालांकि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने जल्द ही इस मसले को सुलझा लेने का दावा किया है।

