-
Advertisement
हिमाचल शर्मसार: कलयुगी पिता ने अपनी ही 13 वर्षीय बेटी से किया दुराचार
ऊना। हिमाचल में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 13 वर्षीय बेटी के साथ दुराचार (Father raped Daughter ) कर डाला। मामला ऊना (Una) जिला के एक गांव से सामने आया है। पीड़िता मानसिक रूप से अक्षम (disabled) है। पिता की इस घिनौनी करतूत का पर्दाफाश स्वंय आरोपी की पत्नी ने किया। पीड़िता की मां ने महिला पुलिस थाना ऊना में पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मां की शिकायत पर पुलिस ने पिता के खिलाफ पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आधी रात को कमरे में नग्न हालत में पड़ी मिली बेटी
पुलिस को दी शिकायत में मां ने बताया कि मेरी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। गत रात वह अपने दो बेटों, बेटी व पति के साथ कमरे में सोई हुई थी। देर रात उठी, तो देखा कि बेटी नग्र अवस्था में थी। पूछने पर बेटी ने बताया कि पिता ने मेरे साथ गलत काम किया है। वहीं महिला के पति ने यह बात किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां का आरोप है कि पति ने पहले भी बेटी के साथ गलत काम किया था, जब बेटी की उम्र मात्र 7 वर्ष थी। एसपी ऊना (SP Una) अर्जित सेन ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने बेटी के साथ गलत काम करने पर पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अगामी कार्रवाई की जा रही है।
